जिग्नेश बोले- राहुल गांधी के कहने पर भी PM मोदी पर दिए बयान पर नहीं मांगूंगा माफी
नई दिल्ली। वडगाम से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे जिग्नेश मेवाणी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर जबावी हमले कर रहे हैं। मंगलवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा। मेवाणी ने गुजरात में भाजपा की सीटें कम होने पर तंज कसते हुए पीएम को राजनीति से संन्यास लेकर हिमालय चले जाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने चुनौती देने वाले अंदाज में कहा कि अगर राहुल गांधी उनसे इस बयान पर माफी मांगने के लिए कहेंगे तो वह नहीं मांगेंगे।

जिग्नेश मेवाणी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी बूढ़े हो गए हैं। वह वही अपने पुराने बोरिंग भाषण लोगों को सुना रहे हैं। उन्हें अब राजनीति से ब्रेक लेना चाहिए और रिटायर हो जाना चाहिए। मोदी अब हिमालय पर जाकर अपनी हड्डियां गलाएं।' इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने बयान पर माफी मांगेंगे? तो मेवाणी ने कहा, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मुझे बयान से पीछे हटने को कहेंगे तो भी मैं नहीं हटूंगा। मैं अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगने वाला।'
इसके अलावा जिग्नेश नें सोशल मीडिया के जरिए भी पीएम मोदी बीजेपी पर हमला बोला है। जिग्नेश ने ट्विटर पर लिखा, , 'मोदी और अमित शाह दावा कर रहे थे कि 150 सीटें जीतेंगे पर उनका घमंड टूट गया। यही 2019 में भी होगा। यह हमारे आंदोलन की जीत है। हम सदन और सड़क पर अपने आंदोलन पर और जोर देंगे और 2019 में उन्हें हटा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications