जमानत मिलने के बाद टशन में जिग्नेश मेवाणी! बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- मैं झुकेगा नहीं
नई दिल्ली, अप्रैल 29। असम में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी के मामले के आरोपी गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम की ही एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद जिग्नेश मेवाणी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भाजपा पर करारा हमला बोला है। जिग्नेश ने कहा है कि बीजेपी ने उनके खिलाफ झूठा मामला बनाया था और इसके लिए एक महिला का इस्तेमाल किया गया, जो कि एक कायरतापूर्ण काम है।

NDTV से बात करते हुए जिग्नेश मेवाणी ने फिल्म पुष्पा के फेमस डायलॉग में कहा है कि मैं झुकेगा नहीं। आपको बता दें कि जिग्नेश मेवाणी को इसी महीने की 25 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने असम पुलिस की एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी वो भी उस वक्त जब पीएम मोदी पर एक ट्वीट के मामले में असम की कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी।
अपनी जमानत के बाद जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि मेरी गिरफ्तारी कोई साधारण मामला नहीं था। यह पीएमओ (प्रधान मंत्री कार्यालय) में राजनीतिक आकाओं के निर्देश के तहत किया गया मामला था। "मैंने जो ट्वीट किया उस पर मुझे अब भी गर्व है। अपने ट्वीट में मैंने मूल रूप से प्रधान मंत्री से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कहा था क्योंकि भारत के नागरिक के रूप में, मुझे यह पूछने का अधिकार है। एक विधायक के रूप में हमारा कर्तव्य क्या है? लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करना है, इसलिए मैंने यही किया,"
जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि एक महिला का इस्तेमाल करके मुझे झूठे केस में फंसाया गया था। यह सरकार ऐसी कायर है कि मेरे खिलाफ एक महिला तक का इस्तेमाल इस सरकार को करना पड़ गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार मुझे इसीलिए निशाना बना रही है क्योंकि गुजरात में अगले साल चुनाव हैं और मेरी छवि को धूमिल किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications