जिग्नेश मेवाणी की अपील- वेमुला की मां 2019 में लड़ें चुनाव, सिखाएं 'मनुस्मृति ईरानी' को सबक
नई दिल्ली। 'राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच' के नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी की नजरें अब 2019 के लोकसभा चुनाव पर टिक गई हैं। गुजरात चुनाव में जिस तरह से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने वडनगर से चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। उसके बाद से जिग्नेश मेवाणी के हौंसले बुलंद हैं। वो लगातार नए सियासी दांव चल रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जिससे सियासत गरमा सकती है। जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट करके कहा कि रोहित वेमुला की मां (राधिका वेमुला) को 2019 का लोकसभा चुनाव में उतरना चाहिए और संसद पहुंच कर स्मृति ईरानी को सबक सिखाना चाहिए।

रोहित वेमुला की मां से जिग्नेश मेवाणी ने की अपील
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के दो साल पूरा होने पर जिग्नेश मेवाणी हैदराबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला से मुलाकात की। इस दौरान मेवाणी ने दलित नेता मांडा कृष्ण माडिगा से भी मुलाकात की थी। माडिगा को तेलंगाना सरकार ने गिरफ्तार किया था। रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला से मुलाकात के बाद ही जिग्नेश मेवाणी ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की।

देखिए रोहित वेमुला का ट्वीट...
गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्वीट करके कहा कि मैं हमारी प्रेरणा राधिका वेमुला (अम्मा) से अपील करता हूं कि वो 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ें और मनुस्मृति ईरानी को सबक सिखाएं संसद में सबक सिखाएं। इतना ही नहीं जिग्नेश मेवाणी ने कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भी राधिका वेमुला को चुनाव प्रचार की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में राधिका वेमुला बीजेपी और संघ परिवार की हार सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार करें।

मेवाणी के निशाने पर केंद्र सरकार
दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर जिग्नेश मेवाणी लगातार सवाल उठा रहे हैं। मेवाणी के निशाने पर लगातार केंद्र की मोदी सरकार है। मेवाणी ने अपने ट्वीट में इस बार स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को 'मनुस्मृति' कह कर कटाक्ष किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications