चलती ट्रेन में 8 बच्‍चों की मां से गैंगरेप, सीट के नीचे लहूलुहान पड़ी रही

रांची। झारखंड के साहिबगंज जिले में वहशीपन का एक डरावना चेहरा सामने आया है। यहां पांच दरिंदों ने चलती ट्रेन में 8 बच्‍चों की मां से सामूहिक बलात्‍कार किया। घटना गया-रामपुर पैसेंजर ट्रेन में हुई। पीडि़ता गोड्डा जिले के ललमटिया की रहने वाली है। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर महराजपुर स्‍टेशन पर उतर गए। बाद में पीडि़ता ने जीआरपीको इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद मेडिकल चेकअप कराया गया और मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जीआरपी का कहना है कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चलती ट्रेन में 8 बच्‍चों की मां से गैंगरेप, सीट के नीचे लहूलुहान पड़ी रही

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता सोमवार की सुबह पीरपैती रेलवे स्‍टेशन से किसी ट्रेन से भागलपुर आई थी। वापसी में साहिबगंज जाने के लिए वहीं से उसने गया-रामपुर पैसेंजर पकड़ी थी। ट्रेन के साहिबगंज पहुंचने से पहले पूरी बोगी खाली हो गयी उसके बाद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले जान से मारने का भय दिखाकर उसे साहिबगंज स्टेशन पर उतरने नहीं दिया। ट्रेन तकरीबन दो घंटे बिलंब से चल रही थी और इसके ठीक पहले जमालपुर- मालदा इंटरसिटी ट्रेन के साहिबगंज पहुंचने के चलते गया- रामपुर ट्रेन के लगभग सभी डिब्बे खाली थे।

बाद में सभी अपराधी महिला को बेहोशी की हालत में ट्रेन में ही छोड़कर महराजपुर स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। महिला तीसरी बोगी में सीट पर लहूलुहान अवस्था में गिरी हुई थी, तब तक गाड़ी बरहरवा पहुंच चुकी थी। इसी दौरान बरहरवा रेलवे स्टेशन पर एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने देखा तो इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिलाओं की मदद से बेसुध पड़ी महिला को उतार कर इलाज हेतु सीएससी बरहरवा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर पीके संथालिया के नेतृत्व में महिला का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+