Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? ECI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
Jharkhand Assembly Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में एक अक्टूबर को मतदान होगा।
जम्मू कश्मीर और हरियाणा दोनों राज्यों में मतगणना चार अक्टूबर को होगी। उम्मीद की जा रही थी कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी। लेकिन चुनाव आयोग ने कहा है कि वो दो-दो राज्यों में एक साथ चुनाव कराएंगे।

ये भी पढ़ें- Haryana Election Date 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को होगा चुनाव, जानिए कब आएंगे नतीजे
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अभी सिर्फ जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का ऐलान हुआ है। देश में इस वक्त कई त्योहार भी आने वाले हैं। पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा-दीपावली पड़ने वाले हैं, इसलिए अभी इनका ऐलान नहीं हुआ है।
राजीव कुमार बोले- इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्यौहार भी आने वाले हैं।''
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव जनवरी 2025 से पहले कराए जाएंगे क्योंकि 5 जनवरी 2025 को झारखंड का विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि झारखंड विधानसभा चुनाव नवंबर और दिसंबर में कराए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कब होंगे विधानसभा चुनाव 2024, यहां देखें तारीख-शेड्यूल
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में कब हुए थे चुनाव और क्या थे नतीजे?
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा 25, जेएमएम 30, कांग्रेस 16, राजद 1, जेवीएम 3, आजसू 2 और अन्य ने 4 सीटें जीती थीं।
झारखंड में पिछली बार साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जो पांच चरणों में आयोजित कराए गए थे। 30 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर 2019 तक चुनाव हुए थे और नतीजे 23 दिसंबर को जारी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications