Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को होगा चुनाव, जानिए कब आएंगे नतीजे

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार 16 अगस्त को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 01 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 04 अक्तूबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा।

haryana vidhan sabha election date

Haryana Election Date 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार 16 अगस्त को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 01 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 04 अक्तूबर को नतीजे घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 05 सितंबर को जारी होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 12 सिंतबर को नॉमिनेशन करने की लास्ट डेट होगी। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी और 16 सितंबर को नाम वापसी होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 01 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 04 अक्तूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बात दें कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं।

हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है। 90 सीटों के लिए हरियाणा में 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी।

हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख मतदाता के लिए 20 हजार 629 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें 150 मॉडल बूथ होंगे। आपको बता दें कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव काफी अहम होने वाला है, और सभी प्रमुख दल इस पर अपनी कड़ी नजर रखे हुए हैं।

आपको बता दें कि हरियाणा में अभी बीजेपी की सरकार है और नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हैं। हरियाणा की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 03 नंबर 2024 को पूरा होने वाला है। हरियाणा में बहुत का आंकड़ 46 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी।

बाद में बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसी साल मार्च में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया था। फिलहाल हरियाणा में एनडीए के पास 43 और इंडिया ब्लॉक के पास 42 सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+