Jharkhand Train Accident: दोस्तों की जिद मानना शख्स के लिए बना वरदान, ऐन वक्त पर कैंसिल की टिकट और बच गई जान
Jharkhand Train Accident: भद्रक जिले के 40 वर्षीय स्टालिन दास, जो छत्तीसगढ़ में एक थर्मल पावर प्लांट में काम करते हैं, किस्मत वाले थे कि रेल हादसे का शिकार होने से बच गए। उन्होंने हावड़ा-मुंबई मेल (ट्रेन नंबर 12810) का टिकट रद्द कर दिया था, जो एक मालगाड़ी से टकरा गई थी।
मंगलवार सुबह झारखंड के राजखरसावन रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में ट्रेन के करीब 18 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

कैसे बची दास की जान?
दास और उनके दो ऑफिस सहयोगी, योगेश तिवारी और गिरिराज चंद्रा ने टाटानगर से चांपा तक बी-3 कोच में टिकट बुक किया था। हालांकि, उन्होंने अपने यात्रा की योजना छोड़ दी और टाटानगर में दोस्तों के कहने पर अपना टिकट रद्द कर दिया। जबकि दास वहीं रुके रहे, उनके सहयोगी सोमवार को टाटानगर से ट्रेन में सवार हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि दास का टिकट उसी कोच में था जिसके बगल के कोच यानी बी4, के दो यात्रियों की इस दुर्घटना में जान चली गई।
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार दास ने बताया, "अपने सहयोगियों को विदा करने के बाद, मैं जमशेदपुर में एक दोस्त के घर पर रुका सुबह-सुबह दुखद समाचार सुनकर जाएगा और अपने सहयोगियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।"
कुछ घंटों बाद दास को राहत मिली जब उनके सहयोगियों ने उन्हें फोन किया और बताया कि वे सुरक्षित हैं। उनकी बोगी पटरी से उतरे हुए डिब्बों में थी और टक्कर के दौरान अपनी बर्थ से गिरने पर उन्हें मामूली चोटें आई थीं। दास ने कहा, "यह सिर्फ मेरे दोस्तों के लिए ही नहीं बल्कि मेरे लिए भी एक चमत्कार है कि हम सभी बच गए।"
कब और कैसे हुआ हादसा?
मंगलवार की सुबह झारखंड के चारधरपुर डिवीजन के पास हावड़ा-मुंबई यात्री ट्रेन की 18 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से गुजर रही हावड़ा-मुंबई मेल से टकरा गई।
घटना के बाद, भारतीय रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि 17 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
यह भी देखें: Howara-CSMT Express: बेपटरी हुई एक और ट्रेन, चली गई दो की जान, देखें हावड़ा-मुंबई रेल हादसे से जुड़े अपडेट












Click it and Unblock the Notifications