Howara-CSMT Express: बेपटरी हुई एक और ट्रेन, चली गई दो की जान, देखें हावड़ा-मुंबई रेल हादसे से जुड़े अपडेट
Howara-CSMT Express Derailed: झारखंड के चारधरपुर डिवीजन के पास हावड़ा-मुंबई यात्री ट्रेन की 18 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से गुजर रही हावड़ा-मुंबई मेल से टकरा गई। सभी घायल यात्रियों को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद, भारतीय रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया, जिनमें हावड़ा-टिटलागढ़-कांताबांजी एक्सप्रेस, खड़गपुर-झारग्राम-धनबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और एलटीटी-एक्सप्रेस शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा, "झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-CSMT मुंबई मेल ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण 17 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।"
Recommended Video
रेलवे ने महाराष्ट्र में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, मुंबई हेल्पलाइन: 022-22694040; नागपुर हेल्पलाइन नंबर: 7757912790; भुसावल हेल्पलाइन नंबर: 08799982712.
यात्रियों के लिये विशेष बसों की व्यवस्था
दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने एक बयान में कहा कि उसने पटरी से उतरी ट्रेन से यात्रियों को ले जाने के लिये विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की है और चार घायल यात्रियों को अनुग्रह राशि के रूप में 50,000 रुपये दिये हैं।
18 जुलाई को बेपटरी हो गई थी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
इससे पहले 18 जुलाई को, उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की कई बोगियों के पटरी से उतरने के बाद कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 20 लोग घायल हो गए थे। नई सरकार के गठन के बाद ये चौथा रेल हादसा है। इसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।
ममता बनर्जी का केंद्र से सवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "हर हफ्ते इस तरह की दुःस्वप्न जैसी घटनाएं, रेल पटरियों पर मौतों और चोटों का यह अंतहीन सिलसिला: हम इसे कब तक सहेंगे?"
'लोग मर रहे हैं और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं'
समाजवादी पार्टी प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने पीटीआई को बताया, ''रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के दावों का क्या हुआ? हादसे इतनी बार क्यों हो रहे हैं? लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और वे मारे जा रहे हैं। सरकार को मृतकों के परिजनों की सहायता करनी चाहिए और ऐसे हादसों को रोकने के लिये कड़े उपायों पर काम करना चाहिए।''
TMC सांसद ने रेल सुरक्षा पर केंद्र से पूछा सवाल
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने सवाल किया कि मोदी सरकार द्वारा रेल सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने की जानकारी मिलने से पहले कितने और लोगों को मरने या घायल होने की जरूरत है। उन्होंने पूछा, ''रेल मंत्री कहां हैं? प्रधानमंत्री मोदी कहां हैं?''
'रेल मंत्री कोई जिम्मेदारी नहीं लेते'
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि रेल मंत्री केवल विजुअल उद्देश्यों के लिये हादसा स्थलों का दौरा करते हैं। उन्होंने पीटीआई को बताया, ''मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही जागेगी और कार्रवाई करेगी।''
'मरने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा'
भारतीय रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
आरजेडी ने पूछा, कवच कहां है?
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने पीटीआई को बताया, "हम इंतजार करेंगे कि कितने और रेल हादसे होते हैं? उन्हें (केंद्र सरकार) परवाह नहीं है। 'कवच' कहां है? इसे कितने किलोमीटर तक कवर किया गया है? इस बार बजट में इसका कोई जिक्र नहीं था।"
यह भी देखें: MP में बाढ़ का ऐसा सितम की ट्रेन को भी दिखाना पड़ा रास्ता, कर्मचारियों के पीछे-पीछे चलती रेल का वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications