झारखंड उपचुनाव: गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीटों पर झामुमो का कब्जा
रांची। झारखंड की गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में राज्य में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि यह दोनों सीटें पहले से ही झामुमो के पास ही थीं। गोमिया में झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया और भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये। सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित कर कब्जा जमाया।

सल्ली विधानसभा सीट पर सोमवार को उपचुनाव हुए थे। नक्सल प्रभावित इस विधानसभा में मतदान तीन बजे तक ही कराया गया था। इसके बावजूद इस सीट पर 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। यहां पर मुकाबला पूर्व उप मुख्यमंत्री और एजेएसयू अध्यक्ष सुदेश महतो और सीमा महतो (JMM) के बीच था। जिसमें सीमा महतो ने 13535 वोट से सुदेश महतो को हरा दिया।
वहीं गोमिया विधानसभा सीट पर झामुमो ने बबिता देवी को मैदान में उतारा था। आजसू के लंबोदर महतो बबिता ने 1344 के मामूली अंतर से हराया। 16वें राउंड में जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर से 7844 वोट से आगे। लेकिन अंत तक आते आते वह बबिता महतों से पिछड़ गए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों को अलग-अलग आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने और दो वर्ष की जेल की सजा सुनाये जाने के कारण यह दोनो सीटें रिक्त हो गयी थीं। इस वजह से यहां उपचुनाव कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications