Jharkhand Polls 2019: ओवैसी का PM मोदी पर तीखा वार, पूछा-आपको इतनी मोहब्बत बांग्लादेश से क्यों?

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इस वक्त चुनाव के लिए सारी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है, राज्य में पांच चरणों में चुनाव होने वाले हैं, इस बार के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन भी यहां किस्मत आजमा रही है , पार्टी प्रमुख ओवैसी ने खुद चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी ली है और उनका लगातार अपने विरोधियों पर वार जारी है।

'आपको मोहब्बत बांग्लादेश से है'

'आपको मोहब्बत बांग्लादेश से है'

इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सोमवार को ट्वीट किया कि झारखंड का कोयला, अडानी का पैसा, मोदी का चहेता और बिजली बांग्लादेश को, झारखंड को नहीं,आपको इतनी मोहब्बत क्यों है बांग्लादेश से? , बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने ऐलान किया था कि झारखंड में उनकी पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, एक खास बात आपको बता दें कि झारखंड को लेकर AIMIM कोई भी पोस्ट कर रही है तो उसके साथ AbBarabariKiBaatHogi (अबबराबरीकीबातहोगी) का इस्तेमाल कर रही है।

झारखंड में पांच चरणों में मतदान

झारखंड की सभी 81 सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा और आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) की गठबंधन सरकार है। बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 37 और आजसू को 5 सीटें मिली थीं। बाद में झारखंड विकास मोर्चा के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। अभी भाजपा के पास 43 विधायक हैं।

81 विधानसभा सीटों में से 67 नक्सल प्रभावित एरिया

राज्य के 24 जिलों में से 19 नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से 13 अति नक्सल प्रभावित हैं यानी कि 81 विधानसभा सीटों में से 67 नक्सल प्रभावित एरिया हैं। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं और बुजुर्गों को भी पोस्टल बैलट की सुविधा मिलेगी। जब तक दिल्ली चुनाव आएंगे तब तक सभी आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए भी पोस्टल बैलट की सुविधा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+