5 दिन पहले ही मंत्री जी ने दे दी थी डॉ कलाम को श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन सोमवार को शिलांग में हो गया। आईआईएम के एक कार्यक्रम में भाषण देते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भले ही डॉ कलाम की मौत सोमवार को हुई हो, लेकिन झारखंड के शिक्षा मंत्री ने उन्हें 5 दिन पहले ही श्रद्धांजलि दे दी थी।

आपको बता दें कि झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने पांच दिन पहले ही एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर तिलक कर उन्हें 'श्रद्धांजलि' दे डाली थी। ये खबर झारखंड के एक अखबार ने छापी थी, जिसके बाद श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री जी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो गई थी।
जीवित और स्वस्थ पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर इस प्रकार से राज्य की शिक्षा मंत्री नीरा यादव के हाथों माला पहनाकर तिलक लगाने की निंदा भी हुई थी। उनकी खूब आलोचना भी हुई। जबकि मंत्री जी का कहना था कि इन स्कूलों में महान नेताओं की तस्वीर होती हैं और इनके प्रति आदर व्यक्त करने के लिए ऐसा किया जाता है।
उस समय नीरा ने अपनी सफाई में कहा था कि अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक भी हैं, ऐसे में उनके आदर में तस्वीर को माला पहनाना कुछ आपत्तिजनक नहीं है।लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि पांच दिन बाद मिशाइल मैन कलाम हम सबको हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications