झारखंड: दिनदहाड़े माओवादियों ने की BJP नेता की हत्या, छोड़ के गए 'चुनाव बहिष्कार' के पर्चे
नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीच बाजार एक बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जिले के पिपरा बाजार थाना इलाके की है जहां कुछ बाइक सवारों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में भय का माहौल है, मृतक बीजेपी नेता पिपरा प्रखंड के पति थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर माओवादी थे, वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने कुछ पर्चे भी छोड़े।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार माओवादियों के हाथ में AK 47 थी और बाजार में घुसते ही उन्होंने लोगों को डराने के लिए 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हो गए हैं सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। माओवादी द्वारा फेके गए पर्चे में चुनाव का बहिष्कार करने की बात लिखी है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications