शराब पीकर आया था बेटा, मां ने खाना देने से किया इनकार तो पीट-पीट कर मार डाला

जमशेदपुर: झारखंड में जमशेदपुर के पास एक घटना ने सबको हैरान कर दिया। 28 साल के एक लड़के ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसे खाना देने से इनकार कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला जमशेदपुर से 28 किलोमीटर दूर कुलडीहा का है, जहां 28 साल के बिस्तु सिंह ने अपनी 55 साल की मां की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसे खाना देने से मना कर दिया था।

Jharkhand Man Allegedly Killed Mother after Refusing To Serve food

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी बिस्तु सिंह को शराब पीने की लत थी। पीने के बाद वो अपने घर और बाहर झगड़ा करता था। डीएसपी पितांबर खेरवार ने कहा कि सोमवार को बिस्तु सिंह शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने घर में घुसते ही 55 वर्षीय मां से खाना देने को कहा। जब उसकी मां ने इससे इनकार किया और खुद खाना लेने को कहा तो उसने डंडे से अपनी मां पर लगातार हमला किया। इस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बिस्तु को गिरफ्तार कर लिया गया है और डंडे को जब्त कर लिया गया है। पितांबर खेरवार ने कहा कि पोस्ट मार्टम के बाद बाकी जानकारी शेयर की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+