Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: कांग्रेस ने तुष्टीकरण को दिया बढ़ावा, इसका उदाहरण वक्फ बोर्ड- पीएम
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं, हालांकि मतगणना अभी तक जारी है। अब तक आए रुझान और परिणामों का जिक्र करें तो महाराष्ट्र में महायुति को 223, एमवीए को 54 और अन्य को 11 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 29, जेएमएम+ को 51 और अन्य को 1 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। दोनों राज्यों की सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं, वोटों गिनती अभी जारी है।
झारखंड में इंडिया ब्लॉक की आंधी में एनडीए बिखरता हुआ नजर आ रहा है। यहां सोरेन सरकार की वापसी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें और बने रहें वनइंडिया के साथ।

कांग्रेस परिवार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकता है: पीएम मोदी
कांग्रेस परिवार सत्ता के बिना नहीं रह सकता। चुनाव जीतने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। आज कांग्रेस का शहरी नक्सलवाद भारत के लिए एक नई चुनौती बन गया है। शहरी नक्सलियों का रिमोट कंट्रोल बाहर है देश को और इसलिए हर किसी को इस शहरी नक्सलवाद से बहुत सावधान रहना है, आज देश के युवाओं को, हर किसी को कांग्रेस की हकीकत समझनी है- पीएम मोदी
Top Fight - Dhanwar
बाबूलाल मरांडी
(भाजपा)
Won
निज़ाम उद्दीन अंसारी
(झामुमो)
Lost
Top Fight - Indapur
दत्तात्रय भरणे
(राकाँपा)
Leading
हर्षवर्द्धन पाटिल
(एनसीपी (शरद पवार))
Trailing
Top Fight - Kamthi
चन्द्रशेखर बावनकुले
(भाजपा)
Won
सुरेश भोयर
(काँग्रेस)
Lost
Top Fight - Latur City
अमित विलासराव देशमुख
(काँग्रेस)
Won
अर्चना पाटिल चाकुरकर
(भाजपा)
Lost
Top Fight - Latur Rural
रमेश कराड
(भाजपा)
Won
धीरज विलासराव देशमुख
(काँग्रेस)
Lost
परिजीवी पार्टी बन गई है कांग्रेस: पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी अब देश की राजनीति में 'परजीवी' हो गई है। उनके लिए अपना खुद का समूह बनाना मुश्किल होता जा रहा है. आंध्र प्रदेश, सिक्किम, हरियाणा और आज उनका सफाया हो गया है.'' महाराष्ट्र में कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति विफल हो गई है, लेकिन कांग्रेस का अहंकार देखिए, कांग्रेस न केवल अपनी बल्कि अपने सहयोगियों की भी नाव डुबो रही है: पीएम मोदी
विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बता दिया देश चाहता है विकास: पीएम मोदी
आज कई राज्यों के उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को जोरदार समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है, बिहार में एनडीए के प्रति समर्थन बढ़ा है, इससे पता चलता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया।
बीजेपी मुख्यालय पीएम मोदी, पार्टी कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह
BJP-led Mahayuti alliance emerged victorious in Maharashtra assembly elections #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/3Rx0n1d3Zi
— ANI (@ANI) November 23, 2024सभी ने मुझे बधाई दी, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देता हूं। यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही है और विकास कार्य हुए हैं। यहां केंद्र सरकार ने भी हमारा समर्थन किया: सीएम एकनाथ शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने जनता को दिया धन्यवाद
झारखंड के बाद बिहार की बारी: तेजस्वी यादव
हमने झारखंड में 4 सीटें जीती हैं और 1 या 2 सीटें बहुत कम अंतर से हारे हैं। हेमंत सोरेन भारी बहुमत के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। हम उन्हें भी धन्यवाद देते हैं। बिहार उपचुनाव का सवाल है, हमने सभी चार लोकसभा सीटें जीती हैं, जिन पर चुनाव हुआ था। 2024 का उपचुनाव हम हार गए, 2025 में हम जीतेंगे...महागठबंधन की सरकार बनना तय है। बिहार में 2025...झारखंड के बाद बिहार की बारी है: राजद नेता तेजस्वी यादव
महाराष्ट्र: जामनेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गिरीश महाजन के विजयी होने और महायुति के महाराष्ट्र में सरकार बनाने की उम्मीद पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला।
महाराष्ट्र:जामनेर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की विजय जुलूस
"महाराष्ट्र में मोदी जी के नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ा गया, भाजपा हार गई। वही राज्य उसी भाजपा को 4-5 महीने के भीतर 148 में से 132 सीटें देता है। यह कैसा स्ट्राइक रेट है? ...क्या यह स्ट्राइक रेट संभव है? लोकतंत्र हमारी चिंता है। चुनावी पारदर्शिता हमारी चिंता है। क्या भाजपा सत्ता विरोधी लहर को पलट सकती है? हमने लगातार शिकायत की। जयराम रमेश ने एक महिला भाजपा नेता के घर से चुनाव आयोग की वेबसाइट से नाम हटाए जाने की शिकायत की थी। महा विकास अघाड़ी के सभी नेताओं ने शिकायत की थी। कोई जवाब नहीं दिया गया...हम जीतें या हारें, हम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहेंगे। जिस देश में परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं, क्या हम मशीनों पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं? आप झारखंड के नतीजे दिखाकर हमें चुप नहीं करा सकते। आज तक हमें कविता के अलावा चुनाव आयोग से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है..."
Maharashtra Chunav Result LIVE: यह कैसा स्ट्राइक रेट है?
झारखंड विधानसभा चुनाव2024 में झामुमो को जीत मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। वहीं महाराष्ट्र में शिंदे, अजिट गुट के साथ बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से लेकर सड़कों तक जश्न मना रहे है।
महाराष्ट्र में बीजेपी, शिंदे, अजित गुट, झारखंड में JMM कार्यकर्ता जश्न में डूबे
भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है। बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। ऐसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने जलेबी बनाई।
देवेन्द्र फड़नवीस, चन्द्रशेखर बावनकुले ने जलेबी बनाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "मैं केवल इतना कहूंगा कि हम महाराष्ट्र के लोगों के सामने नतमस्तक हैं। इससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है और महाराष्ट्र ने मोदी जी के प्रति अपना पूरा समर्थन दिखाया है और हम उनके विश्वास को पूरा करने के लिए सब कुछ करेंगे..."
Maharashtra Chunav Result LIVE: हम महाराष्ट्र के लोगों के सामने नतमस्तक हैं:फडणवीस
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं।"
Jharkhand Polls: 'हम आए जनादेश का सम्मान करते हैं'
JMM-led alliance is set to form the government in the state pic.twitter.com/ltFHRSuX2t
— ANI (@ANI) November 23, 2024महाराष्ट्र चुनाव में जीत पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "यह ऐतिहासिक जीत है। लोगों ने हमारे विकास कार्य देखे हैं और हम विकास की बात करते हैं। लोगों का प्यार वोट में बदल गया है और हम सब मिलकर विकसित भारत के लिए काम करेंगे। विपक्ष ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की..."
Maharashtra Chunav Result LIVE: 'यह ऐतिहासिक जीत है'
हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "मैं जो परिणाम सामने आए हैं उससे बहुत खुश हूं। यह अभूतपूर्व है... पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है... जो हुआ है वह राज्य के लिए सबसे अच्छा है..."
Maharashtra Chunav Result LIVE: 'जो हुआ है वह राज्य के लिए सबसे अच्छा है..'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विजय का साइव दिखाया, क्योंकि महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है। देखें सीधी तस्वीरें।
Maharashtra Chunav Result LIVE: अजित पवार ने विजय का साइव दिखाया
: झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, "मैं गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं..."
Jharkhand Polls: मुझ पर प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया
महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता मिल बैठकर इस पर फैसला लेंगे। फैसला सबको स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।"
Maharashtra Chunav Result LIVE: 'सीएम के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा'
एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पिता को सीएम बनाने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने कहा, "बेशक, मुझे भी ऐसा ही लगता है... नतीजों के बारे में, बड़े नेता ही फैसला लेंगे। लेकिन हर बारामतीकर दादा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है..."












Click it and Unblock the Notifications