महाराष्ट्र सीएम रेस में शामिल फडणवीस, शिंदे, पटोले, उद्धव और अजित में कौन है सबसे अमीर और पढ़ा-लिखा?
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम वोटों की गितनी के बाद चुनाव आयोग जारी कर देगा। इस बार के चुनाव में सीधा मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच देखने को मिला। दोनों ही गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने आपस में सीट शेयरिंग कर चुनाव लड़ा। इस बार के चुनाव की खास बात ये है कि दोनों ही गठबंधनों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना ही चुनाव लड़ा है।
ये ही वजह है कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों ही गठबंधनों में शामिल पार्टियों ने मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी करना शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद ही दोनों गठबंधनों में शामिल जो भी पार्टी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी सीएम भी उसी पार्टी का होने की संभावना है। लेकिन चुनाव परिणाम आने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की रेस में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार और विपक्ष की ओर से नाना पटोले और उद्धव ठाकरे शामिल हैं। आइए जानते हैं सीएम पद के दावेदारों में शामिल ये दिग्गज नेता कितने पढ़े-लिखे और अमीर हैं?

कितने पढ़े-लिखे और कितने अमीर हैं देवेंद्र फडणवीस?
ब्राह्मण परिवार में 22 जुलाई, 1970 को जन्में देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की है। जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट, बर्लिन से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। 54 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के अनुसार 38 करोड़ रुपये है।
कितने पढ़े-लिखे और कितने अमीर हैं एकनाथ शिंदे?
एकनाथ शिंदे ने 2004 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीत हासिल की थी। लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके शिंदे का ये विधायकी के पांचवा चुनाव है। शिंदे ने महाराष्ट्र मुक्त विवि से स्नाताक तक की पढाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार शिंदे 14.83 करोड़ रुपये की के मालिक हैं। एकनाथ शिंदे की उम्र 60 साल है।
कितने पढ़े-लिखे और कितने अमीर हैं उद्धव पवार?
27 जुलाई साल 1960 में जन्में ने मुंबई के सर जे.जे. कॉलेज ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन की पढाई की है और उन्हें फोटोग्राफी का भी शौक रहा है। कुल संपत्ति की बात करें तो उद्धव ठाकरे के पास आखिरी चुनाव में दाखिल किए हलफनामें के अनुसार उद्धव ठाकरे के पास 43.26 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है। उद्धव ठाकरे की उम्र 64 साल है।
कितने पढ़े-लिखे और कितने अमीर हैं नाना पटोले?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का जन्म बांद्रा में 5 June 1963 को हुआ। नाना पटोले ने एम. बी. पटेल कॉलेज सकोली से पढ़ाई की है। साकोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ कांग्रेस नेता नाना पटोले की कुल संपत्ति की बात की जाए तो कुल सम्पति 2 करोड़ 28 लाख है। नाना पटोले की उम्र 61 साल है।
कितने पढ़े-लिखे और कितने अमीर हैं अजित पवार?
बारामती से लगातार छठीं बार चुनाव लड़ने वाले एनसीपी नेता अजित पवार ने महज 12वीं तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार कुल 45.37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अजित पवार की उम्र 65 साल है।












Click it and Unblock the Notifications