महाराष्ट्र के इस दिग्गज नेता की आंखों में बसी थी ये हसीना!, दो बच्चों के पिता बनने के बाद खो बैठे थे दिल
Raj Thackeray Love Story: महाराष्ट्र का ताज किसके सिर सजेगा, इस बारे में पता बस थोड़ी देर में चल जाएगा। इस चुनावी रण में राज ठाकरे की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुईू है। मुंबई की माहिम सीट इस वक्त हॉट सीट बनी हुई है क्योंकि यहां से मनसे प्रमुख के बेटे अमित ठाकरे चुनाव दंगल में उतरे हैं।
अब उनका इलेक्शन डेब्यू हिट होता है या फ्लॉप, इस बात पर से पर्दा बस अब उठने ही वाला है।अपने भाई उद्धव ठाकरे के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे राज ठाकरे की छवि एक बेहद ही तेजतर्रार नेता की रही है।

बेबाक बयानों और तीखे अंदाजों ने उन्हें हमेशा से ही सुर्खियों में रखा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा गुस्से में उबलने वाले राज ठाकरे का एक बेहद ही नरमी वाला पहलू भी है जिसके बारे में सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी ही जानते हैं।
14 जून, 1968 को जन्मे राज ठाकरे कभी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के दाहिने हाथ माने जाते थे। राजनीति का ककहरा उन्हीं से उन्होंने सीखा है, बाल ठाकरे के खुद के तीन बेटे थे लेकिन किसी को शुरू में राजनीति में दिलचस्पी नहीं थी। ऐसे में राज ठाकरे ही उनके लिए सबकुछ हुआ करते थे, सबको लगता था कि वो ही उनके उत्तराधिकारी बनेंगे।
लेकिन अचानक से उद्धव ठाकरे ने जब राजनीति में आने का मन बनाया तो शिवसेना पार्टी और परिवार दोनों ही बदल गए। बाला साहेब ने सबकुछ बेटे को दे दिया तो राजठाकरे ने पार्टी छोड़ दी और मनसे का गठन किया। भले ही वो बाला साहेब से अलग हुए थे लेकिन उनकी बातों का प्रभाव उनके व्यक्तित्व पर आज भी दिखता है।
आपको जानकर हैरत होगी कि नंबे के दशक में कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था राज ठाकरे को खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से मोहब्बत हो गई है। उस वक्त ये खबरें जमकर सुर्खियां बनी थीं। कहा गया कि इस खबर ने राज ठाकरे के परिवार में भी तूफान ला दिया था लेकिन बाल ठाकरे ने राज को काफी समझाया था और उन्हें परिवार तोड़ने से रोका था।
कई अखबारों में छपा था कि राज ठाकरे के ही कारण सोनाली को बॉलीवुड में एंट्री मिली थी। हालांकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई। बाला साहेब के ही कहने से राज ठाकरे ने शर्मिला से शादी की थी। शर्मिला उनकी बहन की सहेली थी और उनके परिवार को बाला साहेब बहुत ज्यादा ही पसंद करते थे। राज और शर्मीला की शादी बाला साहेब ने ही करवाई थी और इसी वजह से जब सोनाली और राज के अफेयर की अफवाएं उठी थीं तो वो ही इसके खिलाफ खड़े हुए थे। मालूम हो कि राज और शर्मिला को शादी से दो बच्चे अमित और उर्वशी हैं।
मालूम हो के देखने में बेइंतहा खूबसूरत सोनाली ने म़ॉडलिंग से करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 'आग' थी, जिसमें उनके कोस्टार गोविंदा थे। सोनाली ने फिल्म के लिए बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। हालांकि आज तक राज-सोनाली के अफेयर की पुष्टि नहीं हुई। सोानाली ने बाद में फिल्ममेकर गोल्डी बहल से शादी करके घर बसा लिया। इस कपल को शादी से एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications