Dumka Chunav Results 2024: दुमका सीट पर हेमंत के भाई बसंत सोरेन 14 हजार वोटों से जीते, सुनील सोरेन की हार
Dumka Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार दुमका विधानसभा सीट को लेकर काफी चर्चाएं थीं। दुमका विधानसभा सीट पर इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता बसंत सोरेन जीत गए हैं। बसंत सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैं और शिबु सोरेन के बेटे हैं। भाजपा ने बसंत सोरेन के खिलाफ सुनील सोरेन को टिकट दिया था। बसंंत सोरेन को कुल वोट 95685 (+ 14588) मिले हैं। वहीं भाजपा के सुनील सोरेन हार गए हैं।
दुमका विधानसभा क्षेत्र में इस बार झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा के सुनील सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला है। अब बस नतीजों का इतंजार है। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक दुमका में 70.56 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Dumka Election Result 2024: दुमका चुनाव रिजल्ट लाइव
बसंत सोरेन (JMM)- 95685 (+ 14588), सुनील सोरेन- 81097 ( -14588)
दुमका विधानसभा चुनाव 2019
2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के हेमंत सोरेन को 81,007 वोट मिले थे, जबकि भाजपा की लुइस मरांडी 67,819 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं। 2020 के विधानसभा उपचुनाव में झामुमो के बसंत सोरेन ने 80,559 वोटों के साथ सीट जीती थी, जबकि भाजपा की लुइस मरांडी 73,717 वोट हासिल करने में सफल रहीं।
Dumka Assembly Election Seat History: दुमका विधानसभा सीट से अब तक कौन-कौन जीता?
- 2020 (उपचुनाव): बसंत सोरेन- झामुमो
- 2019: हेमंत सोरेन-झामुमो
- 2014: लुईस मरांडी-भाजपा
- 2009: हेमंत सोरेन- झामुमो
- 2005: स्टीफन मरांडी












Click it and Unblock the Notifications