Election Vote Counting Process: आखिर कैसे होती है वोटों की काउंटिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया
Jharkhand Maharashtra Vote Counting Process: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों की आज घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में हर किसी की नजर आज होने वाली काउंटिंग पर होगी। मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। तमाम राजनीतिक दलों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, लिहाजा देखने वाली बात होगी कि कौन से दल का पलड़ा आज भारी पड़ेगा।
देश में मतदान ईवीएम मशीनों के जरिए होता है, जिसपर विपक्ष लगातार सवाल खड़ा करता आया है। विपक्ष की ओर से लगातार इस बात के आरोप लगाए गए हैं कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जाती है, हालांकि चुनाव आयोग इससे इनकार करता आया है। चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है।

आज होने वाली मतगणना से पहले लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर मतों की गणना कैसे होती है। ऐसे में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे ईवीएम से वोट की गिनती की जाती है। हर चरण में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है जिससे काउंटिंग पर किसी भी तरह का कोई सवाल ना खड़ा हो।
काउंटिंग के चरण
- सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग शुरू होती है।
- 8.30 बजे पोस्टल बैलट का मिलान किया जाता है
- पोस्टल बैलेट के बाद 8.30 बजे ईवीएम मशीनों को खोला जाता है
- इस दौरान इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि ईवीएम को खोलने से पहले इसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए।
- प्रतिनिधियों को यह दिखाया जाता है कि किस ईवीएम को खोला जा रहा है और इसके बाद इसे इसकी सील को तोड़ा जाता है।
- ईवीएम में काउंट बटन होता है, उसे दबाया जाता है।
- काउंट बटन दबाने के बाद मतगणना अधिकारी टैबुलेटिंग करते हैं।
- सुबह 9 बजे से पहला रुझान आना शुरू होता है
- हर ईवीएम मशीन के साथ इसी प्रक्रिया को दोहराया जाता है और नतीजों की घोषणा की चरणबद्ध तरीके से की जाती है।
चुनाव आयोग की ओर से तय की गई इस प्रक्रिया का मकसद मतगणना की पारदर्शिता को बनाए रखने के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को खत्म करना करना होता है। इस पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाता है जिससे इसपर किसी भी तरह का कोई सवाल खड़ा ना किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications