शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी? हेमंत सोरेन ने दिया ये जवाब

Recommended Video

    Hemant Soren के Oath Ceremony में आएंगे PM Modi, जानिए हेमंत सोरेन ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं और विधायकों के समर्थन की लिस्ट सौंप चुके हैं। इस दौरान उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह , आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जेएमएम के अध्यक्ष और पिता शिबू सोरेन मौजूद थे।

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी?

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी?

    29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। खास मेहमानों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। इस शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया गया है। वहीं हेमंत सोरेन ने कहा है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित करेंगे। इसी बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करेंगे, जिन्होंने उन्हें जीत पर बधाई दी।

    शपथ समारोह में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट में कौन-कौन?

    शपथ समारोह में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट में कौन-कौन?

    इस सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे लिए इससे अच्छी बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि वो वो प्रधानमंत्री को जरूर आमंत्रित करना चाहते हैं और ये बेहद अच्छा होगा कि वो अपने व्यस्त समय से थोड़ा वक्त निकालकर आ सके। वहीं कैबिनेट के स्वरूप को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे। हालांकि सूत्रों से खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में जेएमएम के पांच, कांग्रेस के पांच और आरजेडी के एक मंत्री हो सकते हैं।

    जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात

    जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात

    झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने वाली पार्टी झामुमो ने 47 सीटें हासिल की। जीत के बाद एक इंटरव्यू में परिवारवाद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन ने बड़ा ही रोचक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शेर का बच्चा शेर नहीं होगा तो क्या कुत्ता होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवादवाद का सवाल बेहद हास्यापद हैं। उन्होंने कहा कि जब एक जूता साफ करने वाले का बेटा जूता साफ करता है तो क्या लोगों को परिवारवाद नजर नहीं आता है, लेकिन जब एक आदिवासी राजनीतिक परिवार सत्ता के करीब जाता है तो वहां परिवारवाद दिखने लगता है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हैं।

    झारखंड में जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कहा-शेर का बच्चा तो शेर ही...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+