Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, राज्यपाल ने 7 मंत्रियों को दिलाई शपथ

नई दिल्ली। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बनने के करीब एक महीने बाद 28 जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से पांच हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और तीन कांग्रेस के मंत्रियों ने शपथ ली। बता दें कि, मंगलवार को शपथ लेने वाले 7 मंत्रियों में से 5 पहले ही राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं जबकी 2 नेताओं ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।

Jharkhand Hemant Cabinet Expansion Governor administered oath to 7 ministers

गौरतलब है कि झारखंड में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा था और हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी के बहुमत खोने के बाद हेमंत सोरेन ने कांग्रेस और आरजेडी के साथ मिलकर झारखंड में सरकार का गठन किया। इसके एक महीने बाद अब हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में हाजी हुसैन, जगन्नाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, चंपई सोरेन और मिथिलेश ठाकुर का नाम शामिल था। इनमें से मिथिलेश ठाकुर और बादल पत्रलेख ने पहली बार मंत्री पद की शपश ली है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस कोटे से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को मंत्री बनाया गया जबकि बाकि के मंत्रियों को जेएमएम कोटे से मंत्री बनाया गया है। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह सहित जेएमएम और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी, उनके साथ कांग्रेस के उरांव और आलमगीर आलम और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता ने शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत ने की ये तैयारी, चंडीगढ़ में संदिग्ध मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+