झारखंड में आज हुए चुनाव तो कौन मारेगा बाजी? NDA या INDIA गठबंधन, किसका पलड़ा भारी? देखें सर्वे रिपोर्ट

Jharkhand Election Survey 2024: झारखंड में साल के अंत में नवंबर या दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में लोगों में ये जानने की उत्सुकता है कि झारखंड के इस चुनाव में एनडीए या इंडिया गठबंधन किसका पलड़ा भारी रहेगा? इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अपना दबदबा बनाएगा।

पोल के मुताबिक, एनडीए झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर जीत हासिल करेगा, जो हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में गठबंधन द्वारा जीती गई नौ सीटों से बेहतर है। दूसरी ओर, इंडिया ब्लॉक को हाल ही में हुए आम चुनाव में जीती गई पांच सीटों की तुलना में तीन सीटें जीतने का अनुमान है। इसमें कांग्रेस के लिए एक सीट और राज्य विधानसभा में सत्ताधारी जेएमएम के लिए दो सीटें शामिल हैं।

Jharkhand Election Survey 2024

ये भी पढ़ें- Champai Soren: बागी नेता चंपई सोरेन अब भी हैं हेमंत के मंत्री, कब देंगे इस्तीफा? JMM के नेताओं ने उठाए सवाल

अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो मूड ऑफ द नेशन सर्वे यह भी भविष्यवाणी करता है कि एनडीए को 52.1 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा, जो हाल के लोकसभा चुनावों के दौरान मिले 47.22 प्रतिशत वोट शेयर से थोड़ा अधिक है। दूसरी तरफ, इंडिया ब्लॉक का वोट शेयर 38.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो हाल के आम चुनावों में मिले 38.97 प्रतिशत से मामूली गिरावट है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में किसे फायदा और किसे नुकसान?

झारखंड उन राज्यों में से एक है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ये पोल उससे पहले आया है। अब अगर आप इसी आधार पर झारखंड विधानसभा चुनावों का अंदाजा लगाए तो, होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। हालांकि यहां ये भी ध्यान देने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की भावनाएं और चुनावी मुद्दे अलग-अलग होते हैं।

इससे पहले मैट्रिज एनसी द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट में कहा गयाा था कि आगामी चुनावों में झारखंड में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया था कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में BJP के पास कोई नेता नहीं, यहां के लिए वो नेता किराए पर लाते हैं', CM हेमंत का बड़ा बयान

झारखंड CM हेमंत सोरेन के कामकाज से 35% जनता नाखुश

मूड ऑफ द नेशन सर्वेमें उत्तरदाताओं से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया था। सर्वे में झारखंड CM हेमंत सोरेन के कामकाज से 35 फीसदी जनता नाखुश थी। वहीं 25% लोग उनसे बहुत संतुष्ट थे। 30% कुछ हद तक संतुष्ट" थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+