झारखंड: दुमका एनकाउंटर में दो नक्‍सली ढेर, इंसास राइफल, जिंदा कारतूस बरामद

दुमका। झारखंड के दमका में शनिवार को हुए एनकाउंटर में दो नक्‍सली ढेर कर दिए गए। पुलिस को इनके पास से एक इंसास राइफल, ग्रेनेड और बड़ी संख्‍या में जिंदा कारतूस मिले हैं। खबर है कि सशस्‍त्र सीमा बल के जवानों का गोपिकंदर के जंगलों में नक्‍सलियों से एनकाउंटर हुआ। कछुआकांदर गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ शनिवार देर शाम गांव के ऊपर टोला पहाड़ी की तलहटी में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

झारखंड: दुमका एनकाउंटर में दो नक्‍सली ढेर, इंसास राइफल, जिंदा कारतूस बरामद

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले उन्‍हें नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। नक्सल गतिविधियों को देखते हुए 12 सदस्‍यों की एक स्मॉल एक्शन टीम तैयार की गई थी। अभियान के दौरान नक्सली कैंप के करीब सुरक्षाबल पहुंच गए थे। जहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने निशाना लगाकर छह फायर किए।

जानकारी के मुताबिक, नक्‍सलियों की संख्‍या 15 से 20 के करीब थी। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएसबी अस्टिंट कमांडेंट नरपत सिंह ने इस बारे में सूचना स्थानीय पुलिस और मुख्यालय को दी। इसके बाद पूरी रात एसपी किशोर कौशल और एसएसबी कमांडेंट परिक्षित ने अभियान चलाया। मारे गए नक्सलियों की उम्र 30 साल के आसपास बताई गई है। मामले में एसपी किशोर कौशल ने बताया कि मारे गए नक्सलियों का कनेक्‍शन ताला मरांडी के ग्रुप से है। दोनों नक्‍सलियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+