झारखंड: भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 4 घायल
रांचीः झारखंड के गुमला जिले में रविवार देर शाम को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच महिलाएं हैं तो वहीं चार बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुआ। एक की बाद में मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा नैशनल हाइवे 23 पर ट्रक और ऑटोरिक्शा की भिड़ंत से हुआ। कहा जा रहा है कि ये इस हादसे की मुख्य वजह घने कोहरे के चलते कम दृश्यता होना था। घायलों को झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'गुमला के भरनो में हुई सड़क दुर्घटना से मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश दिया गया है।'
यह भी पढ़ें- दिल्ली: कोहरे की वजह से 39 ट्रेनें लेट, 4 के समय में बदलाव, 13 रद्द












Click it and Unblock the Notifications