दिल्ली: कोहरे की वजह से 39 ट्रेनें लेट, 4 के समय में बदलाव, 13 रद्द
नई दिल्लीः सोमवार को दिल्ली आने वाली करीब 39 ट्रेनें लेट चल रही है तो 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया। नॉर्थ इंडिया में कोहरे की वजह से आम आदमी के साथ-साथ यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। इस सीजन में ठंड की वजह से कई बार ट्रेनों के समय को बदला गया है तो वहीं कई बार ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।

पिछले सोमवार को भी पूरे उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप देखने को मिला था. जब दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आने वाली 68 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही थी। कई ट्रेन तो 12 से भी ज्यादा घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके चलते सोमवार को 21 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। वहीं 19 ट्रेनों को रेलवे को रद्द करना पड़ा था।
साल के शुरुआती सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना था कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि औसत तापमान से भी दो डिग्री कम है।
कोहरे का कहर रेलगाड़ियों पर ही नहीं बल्कि विमानों पर भी देखने को मिला है। अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को 12 उड़ानें लेटलतीफी की शिकार हुईं।
यह भी पढ़ें- BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- 2024 तक हिंदू राष्ट्र हो जाएगा भारत












Click it and Unblock the Notifications