झारखंड बोर्ड की 12वीं आर्टस परीक्षा का रिजल्ट आज! यहां देखें
झारखंड बोर्ड पहले 12वीं क्लास के कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट घोषित कर चुका है। आर्ट्स के रिजल्ट का सबको बेसब्री से इंतजार है।
रांची। झारखंड बोर्ड की 12वीं आर्ट्स परीक्षा रिजल्ट गुरुवार, 15 जून यानि आज घोषित किया जा सकता है। आर्टस परीक्षा के रिजल्ट का सबको बेसब्री से इंतजार है। वाणिज्य और विज्ञान विषयों के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं।

कैसे देखें रिजल्ट
झारखंड बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jac.nic.in पर रिजल्ट घोषित करेगा। इस पोर्टल पर जाकर आप JAC results 2017 पर क्लिक करें। इसके बाद 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
फिर दिए गए खाली जगह में आपको अपना रोल नंबर भरना होगा। सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट सामने होगा। रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें और डाउनलोड भी कर लें।
इस साल छह लाख छात्रों ने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं दी हैं। बीते साल इंटरमिडिएट परीक्षा के परिणाम 20 मई को जारी किए गए थे, जिनमें 67.54 फीसदी बच्चे पास हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications