झारखंड में बोलीं प्रियंका- मेरी पीएम मोदी को चुनौती, रेप की घटनाओं पर बोलिए

झारखंड में बोलीं प्रियंका- मेरी पीएम मोदी को चुनौती, रेप की घटनाओं पर बोलिए

नई दिल्ली। झारखंड के पाकुड़ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि मौजूदा विधानसभा चुनाव राज्य की पहचान को बचाने का है, जिसे भाजपा खत्म कर रही है। वहीं पीएम मोदी को लेकर कहा कि मैं उन्हें महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर बोलने के लिए चुनौती देती हूं। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है। झारखंड के अस्तित्व का चुनाव है। जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं। वो एक रंग थोपना चाहते हैं। भाजपा झारखंड की संस्कृति को बर्बाद कर देगी, उनको प्रदेश से बाहर करिए।

Jharkhand assembly elections 2019, priyanka gandi, Pakur, Jharkhand, assembly elections 2019, congress, प्रियंका गांधी, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देती हूं कि सीएनटी-एसपीटी पर बोलिए, दुष्‍कर्म पर बोलिए, गायब रोजगार पर बोलिए। बीते दिन झारखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कांग्रेस को दी गई चुनौती का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं या बंटवारे के प्रधानमंत्री हैं, इस पर बोलिए। मोदी ने झारखंड में एक रैली में कहा था कि वो विपक्ष को चुनौती देते हैं कि वो 370 और नागरिकता कानून को बदलने की बात कहें।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को साहेबगंज जिले में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यहां खनिज होने के बावजूद गरीबी है। छोटी बच्चियां भात-भात कहकर दम तोड़ रही है। इनकी मौत को भाजपा सरकार झुठलाना चाह रही है। भाजपा ने 12 लाख परिवारों का राशन कार्ड रद्द किया है। ये बेशर्म सरकार है। प्रियंका ने दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में नागरिकता बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव हुआ था। अब तक चार चरण हो चुके हैं। पांचवे और आखिरी चरण के लिए 20 दिसंबर को कुल 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए प्रचार जोरों पर है। 23 दिसंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+