झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा का आजसू से गठबंधन टूटा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी

झारखंड में एनडीए बिखरा, भाजपा का आजसू से गठबंधन टूटा, सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी

Recommended Video

      Jharkhand में BJP अकेले लड़ेगी चुनाव, AJSU से तोड़ा Alliance । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के साथी दलों का एक-एक कर अलग होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) का भी भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया है। भाजपा और आजसू के बीच कई दिनों से सीट बंटवारे को लेकर टकराव की स्थिति थी। गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर की बैठक में गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया गया।

      jharkhand assembly elections 2019 ajsu bjp alliance breaks

      बताया गया है कि आजसू 17 सीटों की मांग को लेकर अड़ी थी, लेकिन बीजेपी उसे 10 से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी। यही दोनों दलों में टकराव की वजह बनी। 2000 में झारखंड के अलग बनने के बाद से ही आजसू और भाजपा साथ चुनाव लड़ रहे थे। नया राज्य बनने के बाद भाजपा और आजसू गठबंधन एक साथ आया था। झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा और आजसू साथ लड़ेंगे।

      भारतीय जनता पार्टी अब झारखंड की सभी 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आजसू से पहले एनडीए के उसके साथी जदयू और लोजपा भी झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

      झारखंड की 80 विधानसभा सीट पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरा चरण 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथा चरण 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+