Jharkhand Election Results 2019: PM मोदी की दूसरी पारी का तीसरा चुनाव,क्या बनेगी सरकार?

Jharkhand: PM मोदी की दूसरी पारी का तीसरा चुनाव,क्या बनेगी सरकार?

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे है। 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। महाराष्ट्र में सत्ता हाथ से निकलने के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये तीसरा विधानसभा चुनाव है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए 50-50 के नतीजे रहे हैं। जहां हरियाणा में बीजेपी की सरकार है तो वहीं महाराष्ट्र में सत्ता हाथ आते-आते निकल गई।

Jharkhand Assembly Election Result 2019: Jharkhand election is the Third assembly election in Modis second innings, will BJP win?

झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। झारखंड में अपनी सरकार बचाने की चुनौती है, तो वहीं जेएमएम इस बार सरकार में वापसी की कोशिश में हैं। झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाना बीजेपी के लिए अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

दूसरी पारी में तीसरा चुनाव

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये तीसरा विधानसभा चुनाव है। मई 2019 के बाद अभी तक तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ है। हरियाणा, महाराष्ट्र के नतीजे बीजेपी के लिए कुछ खास नहीं रहे। हरियाणा में बीजेपी जहां किसी तरह से सरकार बनाने में कामियाब रही है तो वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ छोड़ने की वजह से उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा। अब तीसरा राज्य झारखंड है, जहां बीजेपी इस बार अकेले ही मैदान में है और विरोधियों को मात देकर सरकार बनाने की चुनौती उसके सामने है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+