Jharkhand Assembly Election Results: झारखंड में क्या है दोपहर 1 बजे तक का हाल
रांची। झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद अब राज्य की तस्वीर साफ हो गई है। पांच चरणों में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दौर की वोटिंग हुई थी। सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और अब यहां पर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है। इस मतगणना में कांग्रेस गठबंधन को बुहमत मिलता नजर आ रहा है। जानिए दोपहर 1 बजे झारखंड में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे।

दोपहर 1 बजे तक आए रुझानों में चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 41 सीटों से दो सीटें अतिरिक्त हासिल कर ली है। दोपहर 1 बजे तक जो स्थिति है उसके तहत सभी 81 सीटों के रूझान आ चुके हैं। इन 81 में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 12, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी 2,सीपीआई को एक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 25 और राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications