Jharkhand Assembly Election Results: झारखंड में क्या है सुबह 11 बजे तक का हाल
रांची। झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पांच चरणों में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दौर की वोटिंग हुई थी। सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है। इस मतगणना में कांग्रेस गठबंधन को बुहमत मिलता नजर आ रहा है। सुबह 11 बजे तक के शुरुआती रुझानों में चुनाव आयोग के आंकड़ों में कांग्रेस गठबंधन ने गठबंधन के लिए जरूरी 41 सीटों से दो सीटें अतिरिक्त हासिल कर ली है। जानिए सुबह 11 बजे झारखंड में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे।
सुबह 11 बजे तक जो स्थिति थी उसके तहत सभी 81 सीटों के रूझान आ चुके हैं। इन 81 में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 11, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी 3, बहुजन समाज पार्टी 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 26और राष्ट्रीय जनता दल 5 सीटों पर आगे चल रही है।