चुनाव परिणाम पर सीएम रघुवर दास का बयान- ये पार्टी की नहीं मेरी हार है
रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं सत्ताधारी बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमट रही है। रुझानों से हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है वहीं रघुवर दास की विदाई होती दिख रही है। इस बीच परिणामों को लेकर रघुवर दास से मीडिया ने बातचीत की। एक हद तक हार मानते हुए उन्होंने कहा कि ये मेरी हार है पार्टी की नहीं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से पीछे चल रहे हैं और उन्हें बीजेपी के ही बागी सरयू राय ने परेशान कर दिया है। राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications