झारखंड: गढ़वा में युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, कसमुद्दीन पर है आरोप
झारखंड: गढ़वा में युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, कसमुद्दीन पर है आरोप
रांची, 10 सितंबर: झारखंड के गढ़वा जिले से हाथापाई को लेकर दीपक सोनी नाम के युवक को पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। युवक बुरी तरह से झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक विशेष समुदाय के शख्स के साथ दीपक सोनी की हाथपाई हो गई थी। इसी हाथापाई को लेकर दीपक सोनी पर पेट्रोल डालकर जलाया गया, उसका सिर और चेहरा सबसे अधिक जला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
Recommended Video

घटना गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की बताई जा रही है। नगर उंटारी थाना गढ़वा के निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा, ''हाथापाई के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है। पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है, ''उसने (दीपक सोनी) मुझसे कहा कि कसमुद्दीन नाम के एक शख्स ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।''
"He (Deepak Soni) told me that a man named Kasamuddin put petrol on him and set him on fire," says a relative of the victim pic.twitter.com/oW6KeRQcr9
— ANI (@ANI) September 10, 2022
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर अनुमंडल अंतर्गत चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी नाम के युवक को उसी गांव के कसमुद्दीन नाम के एक अन्य युवक ने आग के हवाले किया। घटना शाम करीब सात बजे की है और उक्त घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया।
युवक को उसके परिवार के सदस्य और कुछ युवक अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications