3 साल की लापता बच्ची का सिरकटा शव बरामद, हाल ही में जेल से छूटा था आरोपी
नई दिल्ली। झारखंड के टाटा नगर रेलवे स्टेशन से गायब हुई 3 साल बच्ची का सिरकटा शव मंगलवार रात झाड़ियों से बरामद हुआ। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज की मदद से लड़की को अगवा करने वाले युवक को पहचानकर गिरफ्तार किया गया। हालांकि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया लेकिन उसका सिर अभी तक नहीं मिल सका है।

पुलिस को संदेह है कि बच्ची के साथ रेप भी किया गया है क्योंकि उसके निजी अंगों पर घाव के निशान हैं। बता दें कि आरोपी रिंकू पुलिस हिरासत में है। पुलिस के अनुसार रिंकू लगातार टेल्को और साक्ची इलाकों में कई बच्चों को अगवाकर उनकी जान लेता रहा है। आरोपी शख्स का पिता गिरीडीह जिला पुलिस में हवलदार के रूप में तैनात हैं। दरअसल पिछले गुरुवार को 3 साल की बच्ची अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। सीसीटीवी में दिखता है कि रिंकू ने वहां से बच्ची को चुपचाप गोद में उठाया और चलता बना। पुलिस ने उसे और उसके साथी को सोमवार को गिरफ्तार किया। रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को बच्चों की तस्करी करने वाली गैंग को थमा दिया था।
डीएसपी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि- रिंकू को पहले ऐसे मामलों में दोषी ठहराया गया है। 9 अप्रैल 2015 को जेम्को-आजादबस्ती इलाके के सात वर्षीय बच्चे की हत्या करने के इरादे से अपहरण करने के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे मार्च 2018 में भी दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। बच्ची की हत्या से कुछ हफ्ते पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
अंसारी ने बताया कि- 'हमने मंगलवार की रात रामाधीन बागान में झाड़ियों से लड़की का सिर रहित शव बरामद किया। रिंकू ने खुलासा किया कि उसने उसका शव फेंक दिया था और हमें उसका स्थान बताया। हम उसे अपने साथ ले गए और बच्ची का सिर रहित शरीर पाया, हालांकि वह जोर देकर कह रहा है कि उसने बच्ची को सिर्फ मारा है उसका सिर नहीं काटा है। बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान थे, जो बलात्कार का संकेत दे रहे थे लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें- Varun Murder Case Bhopal : 3 साल के बच्चे का अपहरण कर घर के पास गद्दे में लपेटकर जिंदा जलाया
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications