Varun Murder Case Bhopal : 3 साल के बच्चे का अपहरण कर घर के पास गद्दे में लपेटकर जिंदा जलाया
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी के कोलार इलाके के गांव बैरागढ़ चिचली से अहपरण किए गए तीन साल के मासूम का शव 48 घंटे के बाद जला हुआ मिला है। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में जुटी थी, मगर बच्चा का अपने घर से महज 50 मीटर दूर एक सूने मकान में जली हुई हालत में मिला है।

पुलिस ने पड़ोसी को लिया हिरासत में
मकान में बच्चे को गद्दे से लपेटकर जिंदा जलाया गया था। पुलिस की पांचों टीमें उसे सकुशल घर लाने में नाकाम रही। घटना में पुलिस ने उनके पड़ोसी मुकेश सोलंकी और एक महिला को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि बच्चे की हत्या क्यों की गई।

मकान की तलाशी तक नहीं ली पुलिस ने
इस बीच मंगलवार सुबह प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और डीआईजी इरशाद वली बच्चे के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। वहीं रविवार को बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने परिवार से मुलाक़ात कर पुलिस से बच्चे को सकुशल घर लाने की पूरी कोशिश करने को कहा था। जिस मकान से बच्चे का जला हुआ शव बरामद हुआ है। वो काफी सालों से बंद था। पुलिस की कई टीमें शहर भर में तलाश कर रही थी, लेकिन जिस दिन बच्चा अगवा हुआ था। पुलिस ने घर के सामने के मकान की ठीक से तलाशी नहीं ली थी।

घर के बाहर खेलते समय हुआ लापता
बता दें कि ग्राम बैरागढ़ चिचली में रहने वाला विपिन मीणा प्राइवेट काम करता है। उसका तीन साल का बेटा वरुण रविवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। सात बजे के करीब वह लापता हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, फिर कोलार पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

दादा से कर रहा था टॉफी दिलाने की जिद
रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वरुण घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके दादा नारायण मीणा घर पहुंचे। वे वन विभाग में नाकेदार हैं। वरुण ने उनसे टॉफी दिलाने की जिद की तो वे 10 रुपए देकर घर में चले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वरुण नहीं लौटा तो आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की।

अंतिम बार दुकान की ओर जाते दिखा
नारायण सिंह ने कोलार पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर शहर की नाकाबंदी कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जिस समय वरुण दुकान की ओर गया तभी जंगल की ओर से एक क्रेटा कार वहां से गुजरी थी। इससे पहले कार सवार युवकों ने क्षेत्रीय लोगों से केरवा वन चौकी का रास्ता पूछा था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications