संकट में फंसी जेट एयरवेज नई उड़ान के लिए तैयार! NCLT ने रिजॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 22 जून। संकट में फंसी देश की सबसे पुरानी निजी एयरलाइन जेट एयरवेज के लिए अच्छी खबर है। वो फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है क्योंकि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने जेट एयरवेज के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान के रिजॉल्यूशन प्लान को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान ने जेट एयरवेज की सफल बोली लगायी थी। उन्हें 90 दिन के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेने को कहा गया है।











Click it and Unblock the Notifications