'Flight 9W339 में हैं हाईजैकर्स और विस्फोटक, दिल्ली नहीं सीधे POK में लैंड करना' जहाज में मिली चिट्ठी

मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को 'सुरक्षा कारणों' से अहमदाबाद डाईवर्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W339 जिसने मुबंई से 2.55 बजे उड़ान भरी, वो 3.45 बजे अहमदाबाद में लैंड हुई।

नई दिल्ली। मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को 'सुरक्षा कारणों' से अहमदाबाद डाईवर्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 9W339 जिसने मुबंई से 2.55 बजे उड़ान भरी, वो 3.45 बजे अहमदाबाद में लैंड हुई। एक यात्री ने कहा कि सुरक्षा कारण बता कर फ्लाइट को अहमदाबाद डाईवर्ट किया गया। सभी यात्रियों को प्लेन से नीचे उतरने को कहा गया और फिर सभी की जांच हुई। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट को धमकी भरे फोन की वजह से डाईवर्ट किया गया।

Flight 9W339: Jet Airways Mumbai to Delhi Flight diverted to Ahmedabad for 'security reasons'

CNN - News18 के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी कि फ्लाइट में एयरहॉस्टेस को जहाज के वॉशरूम में एक चिट्ठी मिली जिसमें दावा किया गया था कि जहाज के भीतर 'हाईजैकर्स और विस्फोटक' मौजूद हैं।

समाचार एजेंसी ANI की ओर से जारी की गई चिट्ठी में लिखा है कि 'फ्लाइट NO 9W339 में हाईजैकर्स हैं और एयरक्राफ्ट लैंड नहीं होना चाहिए बल्कि सीधा POK जाए. 12 लोग ऑन बोर्ड हैं। अगर तुम लैंडिंग करोगे तो लोगों के मरने की आवाज सुनोगे। इसे मजाक मत समझना। विमान के कार्गो एरिया में विस्फोटक बम रखा हुआ है और दिल्ली में लैंड किए तो वो ब्लास्ट हो जाएगा।
अल्लाह महान है'

Flight 9W339: धमकी भरी कॉल के बाद मुंबई से दिल्ली आ रही Jet Airways की फ्लाइट को किया अहमदाबाद डाईवर्ट

इस घटना पर नागरिक विमानन मंत्री अशोक गणपति राजू ने कहा कि जो शख्स इन सबके लिए जिम्मेदार है, उसकी पहचान कर ली गई है। साल्ला बिरजू नाम के शख्स ने स्वीकार किया है कि उसने ही यह चिट्ठी रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+