कोलकाता से बैंगलुरु जा रही जेट एयरवेज विमान की इमरजेंसी लैडिंग
कोलकाता से बैंगलुरु जा रही जेट एयरवेज विमान की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सभी 136 यात्री सुरक्षित है।
हैदराबाद। कोलकाता से 136 यात्रियों को लेकर बैंगलुरु जा रही जेट एयरवेज विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। हैदराबाद हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। लैडिंग के बाद सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर आ रही है।

वहीं इस इमरजेंसी लैडिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक लैडिंग कराए विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications