JEE Advanced 2023 Toppers List: जेईई एडवांस्ड में हैदराबाद IIT ने मारी बाजी, टॉप-10 में से 6 उम्मीदवार यहां से

JEE Advanced Result 2023 Topper List: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (गुवाहाटी) ने जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है। इस साल हैदराबाद आईआईटी ने बाजी मारी है।

जेईई एडवांस्ड में टॉप 10 की लिस्ट में 6 उम्मीदवार हैदराबाद IIT जोन से हैं। ऑल इंडिया रैंक-1 पर भी इस साल हैदराबाद IIT जोन के उम्मीदवार वाविलला चिदविलास रेड्डी (Vavilala Chidvilas Reddy) हैं। जिन्होंने टॉप किया है। वाविलला चिदविलास रेड्डी को 360 में से 341 नंबर मिले हैं।

JEE Advanced 2023 Toppers List

वहीं जेईई एडवांस्ड की महिला टॉपर भी हैदराबाद IIT जोन से हैं। नयकांती नागा भाव्या श्री जेईई एडवांस्ड की फीमेल टॉपर हैं। उन्हें AIR-56 रैंक मिला है। नयकांती को 360 अंकों में से 298 नंबर मिले हैं।

इस साल ज्यादातर उम्मीदवारों ने हैदराबाद जोन से क्वालीफाई किया है। हैदराबाद आईआईटी जोन से 10432 छात्र पास हुए हैं।

JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस्ड टॉप-10 की लिस्ट

रैंक नाम IIT
1. वाविलला चिदविलास रेड्डी (Vavilala Chidvilas Reddy) हैदराबाद IIT
2. रमेश सूर्य थेजा (Ramesh Surya Theja) हैदराबाद IIT
3. ऋषि कार्ला (Rishi Karla) रुड़की IIT
4. राघव गोयल (Raghav Goyal) रुड़की IIT
5. अडगडा वेंकट शिवराम (Addagada Venkata Sivaram) हैदराबाद IIT
6. प्रभाव खंडेलवाल (Prabhav Khandelwal) दिल्ली IIT
7. बिकिना अभिनव चौधरी (Bikkina Abhinav Chowddary) हैदराबाद IIT
8. मलय केडिया (Malay Kedia) दिल्ली IIT
9. नागिरेड्डी बालाजी रेड्डी (Nagireddy Balaaji Reddy) हैदराबाद IIT
10. यक्कंती पाणी वेंकट मणिधर रेड्डी (Yakkanti Pani Venkata Maneendhar Reddy) हैदराबाद IIT

जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल कुल 180372 उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 पेपर 1 और पेपर 2 में शामिल हुए थे, जिनमें से 139727 पुरुष उम्मीदवार और 40645 महिला उम्मीदवार हैं।

इस साल कुल 43773 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा पास की है। जिनमें से 36264 पुरुष और 7509 महिला शामिल हैं।

किस IIT जोन से कितने छात्र हुए पास?

-हैदराबाद IIT जोन - 10432 छात्र
-दिल्ली IIT जोन - 9290 छात्र
-बॉम्बे IIT जोन - 7957 छात्र
-खड़गपुर IIT जोन - 4618 विद्यार्थी
-कानपुर IIT जोन - 4582 विद्यार्थी
-रुड़की IIT जोन - 4499 छात्र
-गुवाहाटी IIT जोन- 2395 छात्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+