JEE Advanced 2021: परीक्षा की तारीख, पात्रता मापदंड सहित अन्य जानकारी 7 जनवरी को देंगे शिक्षा मंत्री
नई दिल्ली। JEE Advanced 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 7 जनवरी को आईआईटी में दाखिले के लिए पात्रता मापदंड, जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख, परीक्षा कितनी बार दी जा सकती है जैसी सभी जानकारी देंगे। इससे पता चल जाएगा कि इस साल छात्रों को किसी तरह की राहत मिलेगी या फिर नहीं। शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे प्यार छात्रों, मैं 7 जनवरी की शाम 6 बजे आईआईटी में दाखिले के लिए पात्रता मापदंड और जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख घोषित करूंगा।'
Recommended Video

रमेश पोखरियाल निशंक की इस घोषणा का बड़ी संख्या में छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण कई छात्र जेईई मेन परीक्षा में बैठ नहीं पाए थे और कई तो परीक्षा को इस वजह से पास नहीं कर पाए थे, जिसके बाद इन्होंने सरकार से राहत की मांग की थी। कई छात्रों ने एक और एटेंप्ट के लिए शिक्षा मंत्री से संपर्क किया तो कई ने आईआईटी दिल्ली के निदेशक (आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस परीक्षा 2020 आयोजित की थी) से संपर्क किया। अब इस तरह के सभी सवालों का जवाब पोखरियाल देंगे। ऐसे में बहुत से छात्र परीक्षा देने के लिए एक और एटेंप्ट की उम्मीद कर रहे हैं।
इससे पहले शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं (CBSE Board Exams 2021) की तारीखों की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board Exams) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (Class 10 and 12 exams) 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से होंगी। घोषणा के दौरान उन्होंने कहा था कि हम आगामी सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं।
उन्होंने जेईई और नीट की परीक्षा को लेकर छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि नीट परीक्षा ऑफलाइन होती रही है और जेईई मेन ऑनलाइन होती है। नीट को अगर ऑनलाइन कराने के अधिक सुझाव आते हैं, तो इसपर विचार करेंगे। नीट परीक्षा कोरोना काल की सबसे बड़ी परीक्षा साबित हुई है। उन्होंने कहा था कि नीट-जेईई की परीक्षाओं से जुड़ा विषय भी है, उसे लेकर सबके मन में सवाल होंगे कि ये परीक्षा कब होंगी, कैसे होंगी। लेकिन इस साल जेईई और नीट परीक्षा को सफल तरीके से संपन्न किया गया और छात्रों का एक साल बचाया गया है।
CTET Admit Card: इस दिन जारी होंगे सीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications