बीएसएफ कराती है बांग्लादेशी घुसपैठियों को सरहद पार, ममता को दोष ना दे भाजपा: जदयू

नई दिल्ली। भाजपा के सहयोगी जदयू ने कहा है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दोष देना बंद करे और इसके लिए कदम उठाए। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने बुधवार को कहा कि बीएसएफ की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठिए देश के अंदर आते है। बॉर्डर पर बीएसएफ अधिकारी 5 हजार रुपए में घुसपैठियों को सरहद पार कराते हैं। इसके लिए बीएसएफ जिम्मेदार है इसलिए भाजपा बार-बार इस मुद्दे पर बनर्जी को कटघरे में खड़ा करना बंद करे।

JDU to govt act on illegal immigration issue No point blaming Mamata Banerjee

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को कोसने से काम नहीं चलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मामले में कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए जो बांग्लादेश और बर्मा के बॉर्डर पर 10 साल से ज्यादा समय से तैनात हैं। संपत्तियों की जांच होने से ही बहुत से मामले सामने आ जाएंगे। आलोक ने कहा कि घुसपैठ पर रोक जरूरी है और फिर ये अब नहीं होगा तो कब होगा।

एक दिन पहले ही जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला था, जिसके बाद आज घुसपैठ के मुद्दे पर उनका बचाव किया है। मंगलवार को जदयू प्रवक्‍ता अजय आलोक ने कहा था कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को 'मिनी पाकिस्‍तान' बना रही हैं। आलोक ने कहा था, बिहारियों को पश्चिम बंगाल से बाहर निकाला जा रहा है। बिहार से किसी दूसरे राज्‍य के लोगों को नहीं भगाया जाता है लेकिन बिहार के लोगों के साथ दूसरी जगह पर ऐसा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+