जदयू प्रवक्ता ने हिन्दुत्व के मुद्दे पर अमित शाह और भाजपा पर कसा तंज, कहा- ले आएं संविधान संशोधन

पटना। हिन्दुत्व के मसले पर भारतीय जनता पार्टी को उसके ही सहयोगी संगठन जनता दल यूनाइटेड का साथ नहीं मिल रहा है। बिहार की गठबंधन सरकार में साझेदार जदयू ने भाजपा पर निशाना साधा है। जदयू प्रवक्ता ने कहा है कि भाजपा की सरकार को संविधान में संशोधन कर के हिन्दू कहलाने के लिए नया निम लाना चाहिए, जिसके अंतर्गत वही शख्स हिन्दू कहा जाए जो हर दिन, हर महीने या हर साल मंदिर जाएगा उसे ही हिन्दू कहा जा सकेगा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में यह बात जदयू प्रवक्ता और महासचिव पवन वर्मा ने कही। वर्मा ने कहा कि अमित शाह और भाजपा को संविधान में संशोधन लाना चाहिए, जिसमें हिन्दू कहे जाने के लिए सभी को मंदिर जाना होगा, फिर अमित शाह किसी को हिन्दू होने का प्रमाण पत्र दें।'

जदयू प्रवक्ता ने हिन्दुत्व के मुद्दे पर अमित शाह और भाजपा पर कसा तंज, कहा- ले आएं संविधान संशोधन

गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब गुजरात चुनाव के मद्देनजर सोमनाथ मंदिर गए थे तो उनका नाम गैर हिन्दू रजिस्टर में दर्ज हो गया था, जिसके बाद हिन्दू और गैर हिन्दू की बहस छिड़ी। कांग्रेस ने इस मामले के उठने पर राहुल ना सिर्फ हिन्दू हैं बल्कि जनेऊधारी हिन्दू हैं।

वहीं राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि राहुल, क्रिश्चियन हैं, जिसका उनके पास सबूत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+