देखें स्टिंग ऑपरेशन, नीतीश के विधायक ने 2 लाख लेकर कर दिया बिहार का सौदा

पटना। बिहार में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला तो 8 नवंबर को होगा लेकिन बिहार को बेचने की तैयारी अभी से शुरु हो गयी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नीतीश कुमार के एक विधायक बिहार को बेचने का सौदा कर रहे थे। जी हां जेडीयू के विधायक सत्यदेव कुशवाहा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है, जिसमें वे सरकारी काम दिलवाने के बदले एडवांस 2 लाख रुपए घूस लेते दिख रहे हैं।

JDU Leader Satyadev Kushwaha caught on tape selling Bihar
इतना ही नहीं 5 लाख रुपये वो बाद में लेंगे अगर उनकी सरकार बन गई तो। ये पैसे सरकार बनने के बाद घूस देने वाले की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए मांगे गये हैं। आपको बताते चलें कि सत्‍यदेव कुशवाहा कुर्था से विधायक हैं और इस बार भी चुवानी मैदान में बतौर उम्‍मीदवार उतरे हैं। इस क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। स्टिंग सत्‍यदेव कुशवाहा के पटना स्थित विधायक अवास पर किया गया है।

कुशवाहा इतने पर ही नहीं रुके. वे स्टिंग में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अभी मैंने लिया ही क्या है? मुझे और चाहिए। इसके बाद जब नकली बिजनेसमैन 5-6 लाख देने की बात करता है तो उस पर वो कह रहे हैं कि, हां ठीक है। स्टिंग ऑपरेशन पर जेडीयू या कुशवाहा की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जाहिर है कि बीजेपी और बाकी विरोधी दल इस स्टिंग पर भी नीतीश कुमार और लालू यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+