गया रोडरेज केस: जेडीयू MLC का बेटा रॉकी यादव गिरफ्तार

पटना (मुकुन्द सिंह )। बिहार के गया में 19 साल के छात्र आदित्य की हत्या के आरोप में जेडीयू एमएलसी के बेटे रॉकी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रॉकी को सोमवार देर रात बोधगया स्थित उसके पिता के ही घर से एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें की एसआईटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि शनिवार की देर रात सेंट्रल जेल के पीछे पोखर के समीप रैंग रोज लग्जरी गाड़ी पर सवार युवक रॉकी ने स्वीफ्ट से आ रहे छात्र आदित्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसके बाद पुलिस ने उस लग्जरी गाड़ी और उस पर सवार युवक की तलाश करते हुए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बिंदी यादव वर्तमान पार्षद मनोरमा देवी के घर पहुंच गये थे। जहां यह पता चला की छात्र की हत्या करने वाला युवक बिंदी यादव और मनोरमा देवी का पुत्र है।

उसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लग्जरी वाहन रैंज रोज को किया और घटना के वक्त गाड़ी में सवार बॉडीगार्ड राजेश और बींदी यादव को गिरफ्तार करके पुलिस रॉकी की तलाश में जुट गई थी।

सीएम नीतीश कुमार ने दी थी सफाई

मामला रसूखदारों का होने के कारण खुद सीएम नीतीश कुमार को इस मसले पर बोलना पड़ा था उन्होंने कहा था कि दोषी चाहे कितना ही बडा क्यो न हो कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएगा। फिलहाल बॉडीगार्ड राजेश और बींदी यादव अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

-
-
-
-
-
-
जेडीयू MLC का बेटा रॉकी यादव गिरफ्तार

जेडीयू MLC का बेटा रॉकी यादव गिरफ्तार

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+