कर्नाटक: सिंदागी सीट से जेडीएस विधायक एमसी मानागुली का निधन, लंबे समय से थे बीमार
नई दिल्ली। जनता दल (एस) के विधायक एमसी मानागुली का आज सुबह निधन हो गया है। एमसी मानागुली काफी लंबे समय से बीमार थे। मानागुली को बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। एमसी मानागुली सिंदगी विधानसभा सीट से जनता दल सेक्युलर के विधायक थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मानागुली ने भूसानूर रमेश बलप्पा को 9305 वोट से मात दी थी। मानागुली ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 70865 वोटहासिल किए थे।













Click it and Unblock the Notifications