'कर्नाटक को 10-15 जेलों की जरूरत होगी अगर...': मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर एचडी कुमारस्वामी ने क्यों कहा ऐसा
कर्नाटक में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में बिजी हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच, जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर्नाटक में भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि अगर में ऐसा कुछ जांच शुरू होता तो इस तरह से काम करने के लिए कम से कम 10-15 नई जेलें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भरी जाएंगी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को "गरीब आदमी" कहते हुए एचडी कुमारस्वामी ने उनकी गिरफ्तारी के पीछे एक राजनीतिक नाटक की बात कही।
एचडी कुमारस्वामी को एक वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि, ''गरीब मनीष सिसोदिया को एक नीति के बारे में कुछ घोटाले में गिरफ्तार किया गया और दिल्ली में जेल भेज दिया गया, अगर यहां कर्नाटक में इस तरह से फैसले लिए जाते हैं, तो 10-15 केंद्रीय जेल अकेले भाजपा नेताओं के लिए बनाए जाने हैं।" वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक जनसभा का है, जो कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित किया गया था।
शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया गिरफ्तार
बता दें कि आप के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति में घोटले में सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ शिक्षा और वित्त मंत्री भी थे। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपने सभी विभागों को अपने पास से दे दिया है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज था, जो रविवार पांच मार्च को खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications