कर्नाटक: येदुरप्पा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची जेडीएस, लगाया ये आरोप
बेंगलुरु। कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है। कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ जेडीएस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जेडीएस ने बीएस येदुरप्पा के उपर मतदाताओं को गलत तरीके से लुभाने का आरोप लगाया है। जेडीएस का आरोप है कि, येदुरप्पा एक खास वर्ग को लेकर कर रहे हैं कि, उन्हें सिर्फ भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

जेडीएस ने आरोप लगाते हुए कहा कि,बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि, 'वीरशैव लिंगायत को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए। जिसके बाद जेडीएस ने ईसी का दरवाजा खटखटाते हुए उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications