गुजरात से ज्‍यादा विकास तमिलनाडु में हुआ है: जयललिता

jayalalitha
चेन्‍नई। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने दूसरी बार भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि गुजरात से ज्‍यादा विकास तमिलनाडु में हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वास्‍तविकता में सिर्फ तमिलनाडु राज्‍य में ही विकास कार्य हुआ है।

अन्‍नाद्रमुक पार्टी की सुप्रीमो जयललिता ने चेन्‍नई में अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु राज्‍य में यदि किसी पार्टी ने जनता के हित में कोई विकास कार्य किया है तो वह सिर्फ अन्‍नाद्रमुक पार्टी है। उन्‍होंने यह भी कहा कि द्रमुक, कांग्रेस और भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी कभी भी किसी राज्‍य और देश का विकास नहीं कर सकती हैं। जयललिता ने यह भी बताया कि तमिलनाडु में गरीब जनों के लिए सस्‍ता भोजन, सस्‍ती दवाईयां और जरूरत की सभी सामग्री उपलब्‍ध कराई है। इस राज्‍य की जो भी कल्‍याणकारी योजना है वो किसी अन्‍य राज्‍य में नहीं है। ऐसे में तमिलनाडु के विकास की तुलना किसी अन्‍य राज्‍य से करना व्‍यर्थ है।

जयललिता ने कहा, केंद्र नहीं सुनता तमिलों की:
आम जन सभा को संबोधित रकते हुए जयललिता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले दस सालों से हमारी एक भी समस्‍या का निदान नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि यहां के समुद्री तटों से आए दिन मछुआरे पकड़े गए लेकिन श्री लंका नौसेना के खिलाफ केंद्र सरकार ने एक भी सार्थक कदम नहीं उठाया। जयललिता ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी बोलते हुए कहा कि इस बार के आम चुनाव में कांग्रेस का सफाया पूरी तरह जड़ से कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+