'ड्रीम गर्ल' हेमामालिनी का मथुरा से जीतना आसान नहीं

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुंदरी और 'ड्रीम गर्ल' से विख्यात अभिनेत्री हेमामालिनी इन दिनों मथुरा वासियों को खुश करने में लगी हैं। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहीं हेमामालिनी को बीजेपी ने मथुरा से उम्मीदवार बनाया है जहां उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव और पार्टी प्रमुख अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी से है।

Must Read: हेमामालिनी से जुड़ी हर खबर

हालांकि हेमा ने अभी से ही कहना शुरू कर दिया है कि अगर वह मथुरा से चुनाव जीतती हैं तो वह यमुना नदी की सफाई करेंगी। मथुरा में कई काम करने को हैं और सफाई एक अन्य मामला है जिसे वो करना चाहती हैं। हेमा (65) ने कहा, "मैं मथुरा से करीब 20 वर्षो से जुड़ी हूं। जब भी मैं दिल्ली आती हूं, मैं मथुरा और वाराणसी जाती हूं। मैं भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हूं इसलिए जब भाजपा ने मुझे मथुरा से चुनाव लड़ने के लिए कहा तो मैं बेहद खुश हुई।"

Did You Know:शादी करने के लिए धर्मेँद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपनाया था

लेकिन मथुरा से हेमा की राह इतनी आसान नहीं है जितना कि वो सोच रही हैं। क्योकि जयंत चौधरी इस इलाके में एक जाना-पहचाना नाम है जिन पर किसानों और स्थानीय लोगों का काफी भरोसा है। इसमें कोई शक नहीं कि हेमामालिनी एक मशहूर अभिनेत्री हैं और ऊपर से एक महिला हैं जिसकी वजह से युवाओं और महिलाओं का उनके प्रति झुकाव लाजिमी है लेकिन केवल इस वजह से हेमा की जीत पक्की है इसे कह पाना थोड़ा सा मुश्किल होगा।

हालांकि हेमा को खड़ा करके मथुरा से भाजपा ने धार्मिक कार्ड भी खेला है लेकिन रालोद की इन इलाकों में पकड़ काफी अच्छी है उनके पास जितनी भी सीट है वह ठोस बहुमत के आधार पर है ऐसे में केवल नामचीन चेहरे की बदौलत भाजपा मथुरा से जीत जायेगी इसे कहना जल्दबाजी होगी।

इसलिए राष्ट्रीय लोकदल ने दावा किया है कि मथुरा में हेमामालिनी को वहां की जनता स्वीकार नहीं करेगीं। खैर किसके दावे में कितना दम है इसका पता तो 16 मई को चलेगा जब लोकसभा चुनाव परिणाम आयेंगे।

Did You Know: हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्तूबर 1946 में तमिलनाडु में हुआ था। बालीवुड की यह अभिनेत्री भरत्नाट्यम की एक बेहतरीन नृत्यांगना है। शोले फिल्म से मशहूर हुई इस अभिनेत्री की दो बेटियां हैं-बडी बेटी एशा देयोल और छोटी बेटी आहना देयोल, यह तिकडी कई चैरिटेबल कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती हैं। फिल्म शोले के बाद अभिनेता धर्मेंद्र से हेमा ने शादी कर ली। धर्मेंद्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। धर्म से हिन्दू होने के कारण धर्मेंद्र अपनी पहली ब्याहता प्रकाश कौर के रहते तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकते थे, इस कारण शादी करने के लिए धर्मेँद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इस्लामी रीति-रिवाज से शादी की। धर्मेंद्र ने अपना नाम बदल कर दिलावर खान किया जबकि हेमा मालिनी का नाम बदल कर आयशा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+