एआईएडीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

उन्होंने कहा कि वामपंथी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है और वह आम चुनाव इन दो पार्टियों के साथ लड़ने को लेकर संतुष्ट हैं। जयललिता ने पार्टी के लोकसभा के नौ में से छह निवर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दिया है। तीन जो चुनाव लड़ेंगे, उनमें एम. थाम्बीदुरी (करुर), पी.कुमार (तिरुचिरापल्ली) और पी.वेनुगोपाल (तिरुवल्लुर) हैं।
एम. आनंदन (विलुपुरम), ओ.एस.मैनियान (मायिलादुतुरई), सी.राजेंद्रन (चेन्नई दक्षिण), एस.सेम्मालई (सलेम), सी.सिवासामी (तिरुप्पुर) और के.सुगुमार (पोलाची) को टिकट नहीं दिया गया है। निवर्तमान छह सांसदों में राजेंद्रन और सुगुमार का नाम कोबरापोस्ट के खुलासे में आए उन 11 सांसदों में शामिल है, जिन्होंने तेल कंपनियों की पैरोकारी करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय को सिफारिशी पत्र जारी किया था।
40 उम्मीदवारों में 15 के पास कानून और चार के पास मेडिकल की डिग्री है। जयललिता ने सोमवार को 66वां जन्मदिन भी मनाया। वह तीन मार्च से चुनाव प्रचार का पहला चरण शुरू करेंगी जो पांच अप्रैल को समाप्त होगा। वह इस दौरान राज्य के 19 चुनावी क्षेत्रों का दौरा करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications