अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए ऑनलाइन अभियान, 'माई सीएम इज फाइन'
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की बहुत जल्द अस्पताल से डिसचार्ज होने की संभावना के बीच उनकी पार्टी के समर्थकों ने एक ऑनलाइन अभियान शुरु कर दिया है। समर्थकों ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील भी की है।

AIADMK ने आज 'अम्मा' के स्वास्थ्य को लेकर ट्विट किया 'ऑल इज वेल'। पार्टी नेताओं ने पार्टी के ट्विटर उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने ट्विटर एकाउंट में प्रोफाइल फोटो बदल दें और घोषणा करें कि "माई सीएम इज फाइन"।
आपको बता दें कि जयललिता बीते 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर गलत सूचनाएं देने के मामले में पुलिस में चार मामले दर्ज कराए हैं। प्रवक्ता लगातार जोर देकर कहते रहे कि मुख्यमंत्री स्वस्थ हो रही हैं और अस्पताल में ही महत्वपूर्ण फैसले भी ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications